फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच की कोई रिपोर्ट नहीं आई, पांच लोगों के भेजे गए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोरोना जांच की कोई रिपोर्ट सोमवार को नहीं आ सकी। अभी 260 लोगों की रिपोर्ट लंबित है। इसका स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है। अब तक 833 लोगों की जांच के लिए नमूने जिले भर से भेजे जा चुके हैं। जिसमें 402 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और 156 लोगों के नमूने लीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

अभी स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगी हुई हैं। जो चिह्ति करने में जुटी हैं। लगातार कोरोना आशंकित लोग मिल रहे हैं। बाहर से आने वाले लोगों का भी सिलसिला नहीं थमा है। दरअसल संभल जिले में 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमें 10 लोग जमाती हैं। इन जमातियों के संपर्क में आने से भी दो लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि तीन लोग अलग-अलग संक्रमित हुए। इन लोगों के संपर्क में रहे लोग क्वारंटीन व आइसोलेट किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को चिह्ति कर जांच के लिए नमूने ले रहा है। जिससे संक्रमितों का पता लगाया जा सके। वहीं हॉट स्पॉट क्षेत्रों में स्वास्थ्य सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें