फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जूनियर वर्ग में नितेश और सीनियर में अभय का पहला स्थान

Mon, 20 Jan 2025 12:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। रामबाग रोड स्थित श्री बारहसैनी सेवा सदन में एटीएस यूनिटी फाउंडेशन की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जूनियर वर्ग में नितेश ने प्रथम, तोहिद आलम ने द्वितीय और वंश गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में अभय ने प्रथम, वाहिद अली ने द्वितीय और अरविंद राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फाउंडेशन की ओर से सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एफआर इंटर कॉलेज में हुई चंदौसी बेस्ट प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। फाउंडेशन अध्यक्ष मोहम्मद एजाज ने बताया कि जूनियर वर्ग में कक्षा नौ व दसवीं और सीनियर वर्ग में कक्षा 11 व 12 वीं के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं का छात्र-छात्राओं के मन से डर निकालना है। कार्यक्रम का संचालन डा. दुर्गा टंडन ने किया। इस अवसर पर सचिव मोहम्मद तारीख अनवर, अब्दुल शारिक, अशफाक भारती, वसीम उद्दीन, विवेक पाठक, तनवीर कुरेशी, अनस उस्मानी, नईम चौधरी, मोहम्मद मुमताज, सरफराज खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें