फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो पक्षों में फायरिंग मामले में नौ लोगों को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुमरेजपुर में जमीन को लेकर हुए विवाद में बुधवार की सुबह दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में सात लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के 16 नामजद व 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलबा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। वहीं पुलिस ने एक पक्ष के रामवीर की ओर से गांव के 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार नौ लोगों को न्यायालय में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम मुमरेजपुर में बुधवार की सुबह साढ़े छह बजे दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर टकराव हो गया और फायरिंग हुई। जिसमें दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार कराया और दोनों पक्षों से 16 नामजद व 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
बुधवार की रात ही दोनों पक्षों से नौ लोगों सुरबीन उर्फ आशीष, कुंवरपाल, धर्मपाल, प्रवीण, किशनवीर, अनिल, बिजेंद्र, सतीश व ओमकार सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। जिन्हें पुलिस ने बृहस्पतिवार को न्यायालय समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने एक पक्ष रामवीर की ओर से गांव के ही 14 लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी लोकेंद्र त्यागी ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों से नौ लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें