फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल जिले में 9 और निकले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोरोना का संक्रमण संभल जिले में बढ़ता ही जा रहा है। मुंबई दिल्ली, अहमदाबाद और तमिलनाडु से लौटे 9 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी अलग-अलग स्थानों के निवासी हैं। इसमें तीन प्रवासी मजदूर हैं। जबकि तीन अन्य लोग हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 87 हो गई है। इसमें 51 लोग ठीक हो गए हैं और 33 लोगों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

संभल के तिमारदार सराय निवासी किशोर नई दिल्ली के बटला हाउस निवासी रिश्तेदार के घर घूमने गया था। लॉकडाउन लागू होने के कारण आ नहीं सका। 26 मई को पिता दिल्ली से लेकर किशोर को लौटे। सीधे अस्पताल गए। जहां क्वारंटीन कर दिया। अब किशोर संक्रमित मिला है। जबकि किशोर के पिता की रिपोर्ट निगेटिव है। असमोली के गांव शकरपुर सोत निवासी युवक ने बताया कि वह बर्तन पर डिजाइन डालने का काम तमिलनाडु में रहकर करता था। कुछ राहत मिली तो टैक्सी से 25 मई की रात को गांव के लिए आ गया, लेकिन परिवार ने घर में घुसने नहीं दिया।
सारी रात खेत पर रहे और परिवार व गांव के किसी भी व्यक्ति से संपर्क नहीं रहा। 26 मई को अस्पताल गए और क्वारंटीन हो गए। संभल के जलालपुर निवासी महिला अहमदाबाद से अपने पति के साथ लौटी है। यह लोग टैक्सी से मुरादाबाद तक आए और उसके बाद दूसरी टैक्सी की और संभल अस्पताल पहुंच गए। पति पत्नी ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से संपर्क किया। जिसके बाद क्वारंटीन कर दिया गया। पति की रिपोर्ट निगेटिव आई है और महिला संक्रमित पाई गई है। महिला ने बताया कि उसके पति अहमदाबाद में रेस्टॉरेंट चलाते हैं। चंदौसी के गांव कठेरिया निवासी दो युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

यह दोनों युवक 24 मई को पांच अन्य लोगों के साथ दिल्ली से चंदौसी आए थे। सरकारी अस्पताल गए थे पर कोई चिकित्सक नहीं मिला। उसके बाद ई रिक्शा से गांव पहुंचे और सभी लोग स्कूल में ठहर गए। दो दिन तक स्कूल में रहे। उसके बाद चिकित्सकों की टीम ने अकरौली के राधा गोविंद इंस्टीट्यूट में क्वारंटीन किया। पांच लोग निगेटिव आए हैं। यह दोनों युवक दिल्ली में रहकर फैक्टरी में मजदूरी करते थे। एक युवक बहजोई के गांव सिंहपुर निवासी कोरोना संक्रमित निकला है। यह युवक दिल्ली से लौटा है। वहीं तीन प्रवासी मजदूर मुंबई से लौटे हैं।
विज्ञापन

संभल जिले के कोरोना आंकड़े
कुल नमूने लिए गए- 4195
अब तक प्राप्त रिपोर्ट-4051
कोरोना संक्रमित- 87
निगेटिव आए-3796
नमूनों की रिपोर्ट लंबित-144
नमूने रिजेक्ट हुए-171
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें