फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एनजीटी के आदेश बेअसर... खुलेआम जलाया जा रहा कचरा

Sat, 17 Oct 2026 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के सख्त आदेशों के बावजूद बनियाठेर और चंदौसी क्षेत्र में आबोहवा लगातार जहरीली हो रही है। कंपनियों और रिहायशी कॉलोनियों से निकलने वाले कूड़ा-कचरे को खुले में जलाया जा रहा है। इससे उठता काला धुआं वातावरण को प्रदूषित कर रहा है और राहगीरों का दम घुट रहा है।
विज्ञापन

चंदौसी के आसपास के गांवों और शहर के बाहर सड़कों के किनारे दूर तक कूड़ा फेंका जा रहा है। शहर में प्रवेश करते ही बदबू का सामना करना पड़ता है। चंदौसी-मुरादाबाद हाईवे पर स्थित गुमथल टी-पॉइंट का हाल सबसे बुरा है। यहां कंपनियों और कॉलोनियों का कूड़ा, प्लास्टिक बोतलें और पॉलिथीन के ढेर अकबरपुर की पुलिया के पास जमा हैं। रोजाना ट्रैक्टर-ट्रॉली से यहां कचरा डाला जाता है। निस्तारण की व्यवस्था न होने के कारण सफाईकर्मी या ठेकेदार इसमें आग लगा देते हैं। प्लास्टिक और पॉलिथीन के जलने से डाइऑक्सिन जैसी जहरीली गैसें निकलती हैं।
जहरीली गैसों के कारण दमा, सांस की बीमारियां और आंखों में जलन बढ़ रही है। इससे गंभीर फेफड़ों की बीमारियां भी हो रही हैं। स्थानीय डॉक्टरों के अनुसार, क्षेत्र में सांस के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। खुले में कूड़ा जलाने से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य दोनों को खतरा है। जिम्मेदार अधिकारी इस स्थिति पर आंखें मूंदे बैठे हैं।
विज्ञापन



स्कूल के सामने जलता है कचरा, बच्चों का सांस लेना दूभर
एनजीटी ने खुले में कचरा जलाने पर पूरी तरह रोक लगा रखी है और जुर्माने का प्रावधान है, फिर भी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुलाबई मार्ग के सामने एक कंपनी के खाली प्लॉट में रोज कूड़े में आग लगाई जा रही है। धुआं सीधे क्लासरूम में जाता है, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों का सांस लेना भी दूभर हो जाता है। पढ़ाई बाधित हो रही है।

काफी समय से स्वास्थ्य खराब चल रहा है। चंदौसी दवाई लेने आते जाते रास्ते में पुलिया के निकट कूड़े के ढेर से उठते धुआं से सांस लेने में दिक्कत हो रही है ।
सुलेमान, ग्रामीण, गांव भुलाबई

अपने गांव से चंदौसी रोजाना काम के लिए जाता हूं आते-जाते रास्ते में गुमथल टी पॉइंट पर धुएं का गुबार उठता रहता है, जिससे दम घुटने लगता है। सांस लेने में दिक्कत होती है।
अनिल कुमार, ग्रामीण, गांव मानकपुर नरौली
चंदौसी-मुरादाबाद हाईवे पर ग्रीन चंदौसी के आसपास जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। पुलिया के निकट कूड़े के ढेर में आग लगा दी जाती है। राहगीरों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

रंजीत कुमार, ग्रामीण, मानकपुर नरौली
-
बनियाठेर के गुमथल रोड टी प्वाइंट पर कूड़े के ढेर में आग लगाने के मामले की जानकारी नहीं है। टीम को भेज कर जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।
- आशुतोष तिवारी, एसडीएम चंदौसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें