जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव में बीते दिन शाम को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वहीं महिला के भाई की सूचना पर थाना पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराया है।
रजपुरा थाना क्षेत्र के बरौरा के रहने वाले ऋषिपाल सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी अनीता देवी 20 वर्ष की शादी आठ माह पहले दुबारी कलां गांव निवासी युवक के साथ की थी। वहीं शुक्रवार की शाम को अनीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तभी गांव किसी व्यक्ति के द्वारा मामले से अवगत कराया गया। वहीं सूचना के आधार पर पहुंचे शनिवार को महिला के परिवार के लोगों के द्वारा थाना पुलिस को घटना से संबंधित सूचना देकर अवगत कराया गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव पड़ा मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। संवाद