फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एसएम कॉलेज विवाद के बीच नया पेच, बैंक खाता होल्ड

Wed, 07 Oct 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। एसएम कॉलेज में प्राचार्य और प्रबंध समिति के बीच चल रहा विवाद थम नहीं रहा है। एसएम कॉलेज विवाद में अब नया पेच आ गया है। स्कूली संबंधी बैंक खाते होल्ड कर दिए गए हैं। इस संदर्भ में प्राचार्य ने पीएनबी शाखा प्रबंधक को पत्र भेज कर खाते पर होल्ड हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

पीएनबी शाखा घंटाघर के प्रबंधक को भेजे गए पत्र में प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह ने कहा है कि वर्तमान में वह महाविद्यालय में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्राचार्य के पद पर कार्य करने से रोकने संबंधी उत्तर प्रदेश शासन, संबंधित गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति अथवा उच्च न्यायालय इलाहाबाद का कोई आदेश प्रभावी नहीं है। खाते पर होल्ड लगाए जाने की कार्रवाई प्रबंधन से जुड़े विवाद के कारण की गई है। प्रबंधन को भंग किए जाने के मामले में न्यायालय द्वारा स्टे दिए जाने के बाद भी खातों के संचालन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। खाते होल्ड होने से कॉलेज के वित्तीय कार्यों के साथ-साथ छात्रहित से जुड़ी निधियों के उपयोग पर भी असर पड़ रहा है। पत्र में उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 11 का हवाला देते हुए कहा है कि महाविद्यालय के प्रबंध तंत्र का अनुमोदन संबंधित विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा किया जाना आवश्यक है। उनका कहना है कि वर्तमान में महाविद्यालय का कोई प्रबंध तंत्र कुलपति द्वारा अनुमोदित नहीं है। ऐसे में प्रबंधक के रूप में किसी व्यक्ति द्वारा पत्र जारी किए जाना गलत है। महाविद्यालय में प्राचार्य के एकल हस्ताक्षर से संचालित खाते में छात्र निधियां शामिल हैं। इन निधियों का इस्तेमाल विद्यार्थियों के हित से जुड़े विभिन्न कार्यों में किया जाता है। खातों पर होल्ड रहने से छात्रवृत्ति, परीक्षा, शुल्क, छात्र सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक शैक्षणिक कार्यों से संबंधित भुगतान और प्रक्रियाएं प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने बैंक प्रबंधक से छात्रहित को प्राथमिकता देते हुए एकल हस्ताक्षर वाले खाते से होल्ड हटाकर उनका संचालन शुरू किए जाने की मांग की है। प्राचार्य ने बताया कि सोमवार को उन्होंने बैंक शाखा में एक चेक भेजा था। तब उन्हें खाता होल्ड की जानकारी हुई।

वर्जन:
उच्च न्यायालय के 13 जुलाई को आदेश किया है। उसी आदेश के सापेक्ष कॉलेज का बैंक खाता होल्ड कराया गया है। - शांतनु कुमार, सचिव, प्रबंधक समिति एसएम कॉलेज, चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें