संभल। जिले के नये जिलाधिकारी संजीव रंजन सोमवार को ज्वाइन करेंगे। वह 2013 बैच के आईएएस अधिकारी है। पहली बार किसी जनपद के जिलाधिकारी पद पर तैनात किए गए हैं। अब तक गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ पद थे। शासन ने गुरुवार की रात उन्हें संभल का जिलाधिकारी नियुक्त किया है। वह इससे पहले कुशीनगर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और सहारनपुर के मुख्य विकास अधिकारी रह चुके हैं।