फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में 7 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण से 7 नए मामले आए, 282 पहुंची संख्या
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों में पांच संक्रमितों के संपर्क में आने वाले और दो लोग प्रवासी शामिल
स्वास्थ्य कर्मी के संपर्क में रहने से दो और लोग संक्रमित हुए, एक निजी अस्पताल का कर्मी भी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
संभल। संभल जिले में कोरोना संक्रमण के सात नए मामले सामने आए हैं। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 282 हो गई है। लगातार बढ़ती संक्रमितों की संख्या आम लोगों के लिए खतरे का कारण बन रही है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की भी चिंता बढ़ी हुई है। लगातार मिल रहे मरीजों से कोरोना का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा। सोमवार को निकले मरीजों में पंजू सराय निवासी स्वास्थ्य कर्मी के संपर्क में रहने से देहली दरवाजा स्थित अस्पताल का एक 20 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित पाया गया। दूसरा संक्रमित पवांसा ब्लॉक के गांव कैली निवासी 23 वर्षीय युवक शामिल है। यह युवक भी पंजू सराय निवासी संक्रमित स्वास्थ्य कर्मी के संपर्क में रहा था। मोहल्ला कोटगर्वी निवासी अपंजीकृत चिकित्सक व उनके भाई के संपर्क में रहने से 60 वर्षीय बुजुर्ग, 45 वर्षीय व्यक्ति व 15 वर्षीय किशोर संक्रमित हुए हैं। मोहल्ला कोटगर्वी निवासी एक 21 वर्षीय युवक प्रवासी संक्रमित मिला है। यह युवक बैंगलूरू से लौटा है। वहीं गुन्नौर के कस्बा गवां निवासी 27 वर्षीय युवक मुंबई से संक्रमण लेकर लौटा है। इन सभी संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की तलाश की जा रही है। जिससे उन्हें भी क्वारंटीन किया जा सके।
संभल से कोरोना के आंकड़े
संभल जिले से अब भेजे गए कुल सैंपल 8344
कुल निगेटिव 8277
कुल पॉजिटिव 282
अप्राप्त रिपोर्ट 67
सोमवार को कुल पॉजिटिव 07
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें