फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आंधी में गिरी पड़ोसी की दीवार, बच्ची की दबकर मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। आफत बनकर आई आंधी में शुक्रवार की रात ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा में पड़ोसी की दीवार मुन्नी देवी की छत पर गिर गई। इसका मलबा छत को तोड़ता हुआ नीचे गिर पड़ा। इसमें दबकर मुन्नी की धेवती प्रियांशी (10) की मौत हो गई। जबकि मुन्नी और उनकी बेटी ममता व ज्योति घायल हो गईं। परिवार के कई सदस्य बाहर थे, इसलिए वे बच गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

मुन्नी देवी ने बताया कि उनकी बेटी ममता और दामाद शीशपाल अपनी दो बेटियों के साथ भटपुरा में रहते हैं। छोटी बेटी ज्योति और उनके पति जितेंद्र भी आए हुए थे। शुक्रवार रात में तेज आंधी आ गई। वह अपनी बेटी ममता, ज्योति और धेवती प्रियांशी के साथ घर के कमरे में थी, जबकि बाकी लोग बाहर थे। तेज आंधी के दौरान पड़ोसी की दीवार उनकी कच्ची छत पर गिर गई। मलबा गिरने उनकी छत भी गिर गई। इसमें दबकर सभी घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को बाहर निकाला गया। प्रियांशी की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे चिकित्सक के पास ले गए। जहां मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। बाद में नायब तहसीलदार बबलू कुमार भी पहुंच गए। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें