फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, जेल गया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। किशोरी को घर में अकेली देख गांव के एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आए लोगों को देख आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की बेटी गुरुवार दोपहर दो बजे घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक घर में घुस आया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पीड़ित पिता ने बताया कि वह परिवार के साथ एक रिश्तेदारी में गया था। घर पर दो बेटियां थीं। दोपहर के समय बड़ी बेटी पड़ोसी के घर पानी लेने चली गई। छोटी बेटी घर पर अकेली रह गई। इसी दौरान पड़ोसी युवक आया और उसने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। हजरतनगर गढ़ी थाने के इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी इमरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें