फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 80 सीटें जीतेगा एनडीए गठबंधन : रावत

Tue, 27 Feb 2024 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला (संभल)। उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बबराला में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में एनडीए गठबंधन 80 सीटें जीतेगा। कार्यकर्ता बूथ बूथ पर पिछले तीन चुनाव के आंकड़ों पर मंथन करें और उस पर काम करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आगामी मार्च माह के दूसरे सप्ताह में चुनाव की घोषणा पक्की समझे।
विज्ञापन


सोमवार को बबराला में भाजपा की प्रबंधन समिति की बैठक में उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को जीत मंत्र दिया और कहा कि भाजपा के 24 मोर्चे हैं। सभी विभागों के अध्यक्षों के साथ चुनाव की तैयारियाें को लेकर बैठक की जाएगी। हर बूथ का लक्ष्य तय करें। बीते तीन चुनावों का रिकॉर्ड लेकर इस बार तीन से पांच प्रतिशत तक वोट बढ़ाने का काम करें। जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाएं। होमवर्क को वोट बैंक में तब्दील करेंगे।
दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा,बदायूं सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, जिला प्रभारी हेमंत राजपूत, जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू, पूर्व भाजपा विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव, विधानसभा प्रभारी सुधीर मल्होत्रा,बदायूं जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व एम एलसी जितेंद्र यादव, बागीश पाठक, कुमोद वार्ष्णेय, प्रशांत अग्रवाल, बबराला नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन वार्ष्णेय, गुन्नौर नगर अध्यक्ष खुशबू प्रजापति, शांति स्वरूप, युवा जिला अध्यक्ष शिखर गोयल, शाह आलम, समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे आदि रहे।
विज्ञापन



बबराला। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने पूर्व सीएम व सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। कहा कि सपा सरकार में गुंडागर्दी का आतंक था, मां-बहने सड़कों पर व स्कूल जाने से हिचकिचाती थीं। जब पीड़ित पक्ष अपनी शिकायत लेकर सपा सरकार में जिम्मेदारों के पास जाता, तो जिम्मेदारों के बयान आते थे कि बच्चों से गलतियां होती रहती हैं। अब बीजेपी सरकार में किसी मां बहन के की ओर नजर उठे, तो अगले चौराहे पर राम नाम सत्य हो जाएगा। बीजेपी सरकार में बिजली पानी सड़क रोजगार समेत सुरक्षा की गारंटी है देश विकसित भारत की ओर अग्रसर हो रहा है। लोग बढ़-चढ़कर सरकारी योजनाओं का फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें