नगर से सटे मंडी किशन दास सराय निवासी नवेद अशरफी को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के राजनीतिशास्त्र विभाग से पब्लिक ऐड्मिनिस्ट्रेशन (लोक प्रशासन) में पीएचडी की उपाधि मिली है। उन्होंने अपना शोध विभाग के सीनियर प्रोफेसर और पूर्व अध्यक्ष प्रोफ़ेसर सय्यद वसीम अहमद तथा सीनियर प्रोफेसर और पूर्व अध्यक्षा प्रोफेसर निगार जुबैरी के निर्देशन में पूर्ण किया। शोध का विषय ‘‘नेहरु काल में प्रशासनिक विकास और समाजवाद’’ था। नवेद अशरफी स्थानीय जेडयू इंटर कॉलेज सरायतरीन के उप-प्रधानाचार्य कौसर हुसैन के बड़े बेटे हैं। वर्तमान में वह केंद्रीय विश्वविद्यालय मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी हैदराबाद में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने इन्टरमीडिएट तक की शिक्षा नगर के बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद आगे की शिक्षा उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से हासिल की। जहां 2014 में एम ए पब्लिक ऐड्मिनिस्ट्रेशन में उनको गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।