संभल के गांव परियावली में नौसेना अफसर को सलामी देते नौसेना के जवान। विज्ञप्ति
- फोटो : SAMBHAL
जिले के परियावली गांव निवासी और नौसेना अफसर सचिन कुमार का शव शुक्रवार को उनके गांव पहुंचा। परिवार वालों के अंतिम दर्शन के बाद शव का राजकीय सम्मान के साथ गंगा धाम तिगरी के घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। वह विशाखापट्टनम में तैनात थे और 12 जुलाई को हृदयाघात से उनकी मौत हो गई थी।
असमोली थाना क्षेत्र के परियावली गांव निवासी शीशपाल सिंह के पुत्र सचिन कुमार भारतीय नौसेना में चीफ पेटी अधिकारी के पद पर तैनात थे। 31 जुलाई को वो सेवानिवृत्त होने वाले थे। मंगलवार की सुबह नौ बजे के करीब हृदयाघात से उनकी मृत्यु हो गई थी। इस घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग विशाखापट्टनम पहुंचे। विभागीय कार्रवाई के बाद परिजन शव को लेकर घर लौटे। इस दौरान परिवार के साथ गांव के लोगों ने शव का अंतिम दर्शन किए। इसके बाद गंगाधाम तिगरी पहुंचकर शव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।