फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों में लगाया नकब, हजारों का माल समेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों से नकब लगाकर हजारों रुपये का माल समेट दिया। अगली सुबह परिजनों के जागने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस को चोरी की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

रसूलपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह सोमवार की रात परिवार के रात घर में सोया था। इसी रात अज्ञात चोरों ने घर के पीछे से नकब लगाया। मौके का फायदा उठाकर चोरों ने संदूक में रखी एक जोड़ी चांदी की पायल, सोने के कुंडल और 1500 रुपये चोरी कर लिए। इसी क्रम में महीपाल के घर से भी पांच हजार रुपये की नगदी और चांदी की पायल समेत घरेलू सामान चोरी कर लिया। महीपाल के घर के पीछे भी चोर नकब लगाकर दाखिल हुए थे। वहीं बाबूराम के घर में चोरों ने कूमल लगाया, लेकिन जाग होने वह मौके से फरार हो गए। मंगलवार सुबह जागने पर परिवार वालों को चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को चोरी की तहरीर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें