फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छोटा फील्ड की जमीन के विवाद के जांच पहुंचे नायब तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। छोटा फील्ड नाम से मौजूद जमीन के विवाद के मामले में एसडीएम की ओर से गठित टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच करते हुए फील्ड की नाप-जोख की। इस बीच टीम ने दोनों पक्षों के अभिलेख भी देखे।बृहस्पतिवार को दोपहर करीब सवा बजे नायब तहसीलदार सतेंद्र सिंह चाहर के नेतृत्व में छोटा फील्ड पर पहुंची। यहां नायब तहसीलदार ने एक पक्ष के द बहजोई एजूकेशन डवलपमेंट ट्रस्ट के पदाधिकारियों समेत दूसरे पक्ष के निकट के मोहल्ले वालों से जमीन से जुड़े अभिलेख देखे। टीम में शामिल लेखपाल सचिन मित्तल, अभिनव बंसल व वरुण कुमार ने जमीन की नाप-जोख भी की। करीब डेढ़ घंटे तक चली जांच पड़ताल के बाद टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने बताया कि अभी मामले को लेकर संतुष्टिपूर्ण अभिलेख नहीं मिल सके। सही अभिलेख दिखाने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। बता दें कि छोटा फील्ड की जमीन पर एक पक्ष से ट्रस्ट के पदाधिकारियों व दूसरे पक्ष के निकट मोहल्ले वालों की ओर से मालिकाना अधिकार का दावा किया जा रहा है। इसके चलते एसडीएम आशुतोष तिवारी की ओर से पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें