फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जामा मस्जिद के नायब सदर की हार्टअटैक से मौत, नमाज के दौरान गई जान; सर्वे बवाल में थे आरोपी

Fri, 19 Dec 2025 10:46 PM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

संभल की जामा मस्जिद के नायब सदर लड्डन खां की जुमे की नमाज के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह मस्जिद सर्वे बवाल के आरोपी थे और उनके खिलाफ एसआईटी द्वारा चार्जशीट दाखिल की जा चुकी थी।

विज्ञापन
जामा मस्जिद के नायब सदर लड्डन खां (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल में जामा मस्जिद के नायब सदर लड्डन खां की शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से मुस्लिम समुदाय में शोक का माहौल है। बता दें कि लड्डन खां 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में आरोपी थे। एसआईटी ने उनके खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी।

मोहल्ला कोट गर्वी निवासी लड्डन खां (72 वर्ष) जामा मस्जिद के नायब सदर थे। वह शुक्रवार को दोपहर करीब 1:05 बजे मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके सीने में दर्द हुआ और वह लड़खड़ाते हुए गिर पड़े। मस्जिद में मौजूद नमाजियों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह होश में नहीं आए।

इसके बाद उन्हें इलाज के लिए चंदौसी रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जामा मस्जिद के सदर जफर अली एडवोकेट ने बताया कि नायब सदर लड्डन खां लंबे समय से मस्जिद कमेटी से जुड़े हुए थे। गौरतलब है कि बवाल के मामले में उन पर भीड़ को उकसाने और एकत्र करने के आरोप लगे थे, जिस पर पुलिस ने उन्हें नोटिस भी तामील कराया था। एसआईटी में शामिल असमोली के सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि लड्डन खां के खिलाफ विवेचक द्वारा चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें