फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरम में नाहिद एंड मूवी की टीम फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी मेले में शुरू तीन दिवसीय कैरम प्रतियोगिता का सेमीफाइनल शुक्रवार को खेला गया। पहले सेमीफाइनल मैच में नाहिद एंड मूवी ने गुड्डू एंड अनीश को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। नाहिद एंड मूवी दूसरे सेमीफाइनल विजेता टीम के साथ खेलेगी।
विज्ञापन

जीके सिल्वर स्टोन स्कूल में चल रही प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया था। सेमीफाइनल के लिए चार टीमों का चयन हुआ है। सेमीफाइनल में यासीन एंड मसरूर का मुकाबला इमरान एंड फैजल से तथा नाहिद एंड मूवी का मुकाबला गुड्डू एंड अनीश से शुरू हुआ। नाहिद एंड मूवी टीम का मुकाबला फाइनल में देर रात तक होगा। रेफरी हारून मसरूर भाई व इंतजार, स्कोरिंग मुजफ्फर अली उर्फ चुन्नू पतंगबाज ने की। इस दौरान मेला परिषद से ललित किशोर गुप्ता, सुधीर गुप्ता, रविंद्र कुमार रूपी, डॉ. राजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता मीनू, अरविंद गुप्ता, प्रजीत लालू, सतेंद्र मामा, प्रभात कृष्णा, मेजर शशिकांत गुप्ता, मुकेश ब्रेड, शुभम अग्रवाल, प्रफुल्ल कुमार, आदित्य चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें