फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से श्रद्धापूर्वक निकाला गया नगर कीर्तन

विज्ञापन
चंदौसी में गुरु तेग बहादुर जी महाराज के शहीदी दिवस पर नगर कीर्तन यात्रा में​ शामिल पंच प्यारे स - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
चंदौसी। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से गुरु तेगबहादुर जी महाराज का शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में रविवार को नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें पंच प्यारे स्वरूप में सजे बच्चों ने मनमोह लिया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से नगर कीर्तन शाम पांच बजे निकाला गया। इसमें पंच प्यारे स्वरूप में सजे बच्चे लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। वहीं अन्य वेशभूषा में सजे बच्चे लोगों का मनमोह रहे थे। महिलाओं की कीर्तन मंडली भजनों की छटा बिखेर कर भक्ति का माहौल बना रही थी। नगर कीर्तन यात्रा आजाद रोड (गुरु तेग बहादुर मार्ग), आंबेडकर मूर्ति मालगोदाम रोड, सुभाष रोड, फव्वारा चौक होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंच कर संपन्न हुई। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें