कांठ। बुधवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में श्री गुरु सिंह सभा की ओर से नगर में श्री गुरु गोबिंद सिंह के 359वें प्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में अखाड़े के कलाकारों ने करतब दिखाए तो नन्हें कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण के केंद्र रहे।
नगर स्थित गुरुद्वारा से दोपहर डेढ़ बजे गाजे बाजे के साथ नगर कीर्तन शोभायात्रा की शुरुआत हुई। इसमें मुख्य आकर्षण पंच प्यारों के साथ श्री गुरुग्रंथ साहिब का रथ पुष्प वर्षा और पूरे सम्मान के साथ चल रहा था। आगे-आगे सिख समाज की महिलाएं सेवादारी करते हुए चल रही थीं। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की झांकी मनमोहक रही। अखाड़ाें में गतका कलाकारों ने हैरत अंगेज करतब दिखाए। पंजाब के पाइप बैंड की धुन पर कलाकार अपने हुनर को प्रदर्शित कर रहे थे। सबसे पीछे संगत में शामिल महिलाएं मधुर वाणी में सबद- कीर्तन कर रही थीं। नगर कीर्तन निर्धारित मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा पहुंचकर समापन हुआ। प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह भारी फोर्स के साथ निगरानी कर रहे थे। मौके पर कुलवंत सिंह, सरदार कृपाल सिंह गांधी, ज्ञानी सरदार मनिंदर सिंह, ज्ञानी गुरप्रीत सिंह, ज्ञानी सुरजीत सिंह, मनजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, ताजेंद्र सिंह, ताजिंद्र सिंह उर्फ सनी गांधी, भूपेंद्र सिंह उर्फ रम्मी गांधी, सिमरनदीप सिंह, जसविंद्र सिंह, सेठ रविंद्र सिंह गांधी, जसप्रीत सिंह, नवलजीत सिंह, सरदार अमरजीत सिंह, अमर सिंह व सरबजीत आदि रहे।
स्थानीय के अलावा दूसरे स्थानों से शामिल हुए सिख
कांठ। बुधवार को कीर्तन शोभायात्रा में कांठ नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की सिख संगत भी शामिल हुई। जिसमें सदरपुर, मतलबपुर, रामसराय, पाइंदापुर, सलेमपुर, खूंटखेड़ा, मिलक, फूलपुर मिठ्ठनपुर आदि सहित समेत मुरादाबाद, हरथला, अमरोहा, बरेली, स्योहारा, धामपुर, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, बहेड़ी, किच्छा, बिजनौर, काशीपुर, ऊधमसिंह, पंजाब से भी संगत रही। इस अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा कांठ के प्रधान सरदार कुलवंत सिंह ने सभी का आभार जताया। संवाद
जगह-जगह हुआ नगर कीर्तन का स्वागत
कांठ। नगर कीर्तन शोभायात्रा का कस्बे में भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष राजपाल सिंह प्रजापति, पेट्रोल पंप तिराहा पर नवादड़ी, रामलीला तिराहा पर पूर्व चेयरमैन अजयवीर सिंह पप्पू, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस), फकीरगंज में संत शिरोमणी गुरु रविदास जन्मोत्सव समारोह समिति, पट्टीवाला, उपदेश चौराहे, मुख्य बाजार में भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष अभय कुमार ने पदाधिकारियों सहित कई संगठनों व नगरवासियों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल संगत को जलपान कराते हुए प्रसाद का वितरण भी कराया गया। संवाद