सिरसी में हुजूम के मेले में तीसरे दिन दगंल का आयोजन हुआ। इसमें पहलवानों ने दावपेंच दिखाए। एक-दूसरे को पटखनी देकर वाहवाही लूटी। लोगों में भी कुश्ती देखने के लिए उत्साह दिखाई दिया। विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर हौसलाअफजाई की गई।
रविवार को सिरसी में मेले में दंगल में कई पहलवान पहुंचे। पहलवानों के हाथ मिलवाने के बाद दंगल की शुरूआत की गई। शुरू से ही पहलवानों नेे दांवपेच दिखाए। मौजूद लोग कभी ताली बजाते तो कभी मायूस हो जाते। पब्लिक में उत्साह तब बढ़ा जबकि उनके चहेते पहलवान ने दूसरे पहलवान को पटखनी दी। कलियर के पहलवान नदीम ने हनुमानगढ़ी अयोध्या से आए बाबा पहलवान को चित किया। नेपाल के वसंत थापा पहलवान ने राजस्थान के शमशेर पहलवान को पटखनी दी। दिल्ली के पहलवान हलचल ने गाजियाबाद के पहलवान अमित को हराया।
इनके साथ ही करीब दस कुश्ती हुईं। दूसरे पहलवानों ने भी दमखम दिखाया। विजयी पहलवानों को मेला कमेटी के प्रबंधक चौधरी उरूज आलम, मुख्य अतिथि अली अकबर रतनसी, मोहम्मद अली, हाजी नईम कुरैशी, हैदर अब्बास आदि ने पुरस्कार दिए। सोमवार को चंदौसी के दिलशाद पहलवान से कुश्ती होगी।