फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: भतीजे की शादी में जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 3
विज्ञापन

- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, डिडौली क्षेत्र में हुआ हादसा
- अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
जोया (अमरोहा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में भतीजे की शादी में शामिल होने जा रहे किसान शादी खान (55) को अज्ञात वाहन चालक ने कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव धनोरी अहीर में शादी खान का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे और पांच बेटियां हैं। शादी खान पेशे से किसान थे। शनिवार को डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव चौधरपुर में शादी खान के ममेरे भाई के बेटे की शादी थी। लिहाजा वह बाइक पर सवार होकर शादी में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने हेलमेट भी लगाया हुआ था। दोपहर करीब दो बजे जैसे ही उनकी बाइक मिलक कटाई गांव के पास पहुंची तभी अज्ञात वाहन चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में शादी खान की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस भी पहुंच गई। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें