फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की पीटकर हत्या करने का आरोप, पुलिस ने पांच के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा/संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सहदलनपुर में महिला का शव घर के कमरे में पड़ा मिला। इसकी जानकारी महिला के मायके वालों को हुई तो मौके पर पहुंच गए। महिला के शरीर से खून बहता मिला और चोटों के निशान दिखाई दिए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली गुन्नौर के गांव असदपुर निवासी हरि सिंह का आरोप है कि उसकी बहन मोटी (35) की शादी 14 वर्ष पहले गांव सिंहदलनपुर निवासी सतेंद्र के साथ हुई थी। कुछ समय से ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। गुरुवार को सूचना मिली की उसकी बहन के साथ मारपीट की गई है। जब मौके पर पहुंचे तो उसकी बहन का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। बहन का पति व उसके परिजन भागे हुए थे।
बताया कि उसकी बहन के शरीर पर मारपीट के निशान हैं और खून भी बह रहा है। चाकू से भी हमला किया गया है। जिसमें उसकी बहन की जान चली गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और तहरीर के आधार पर पति सतेंद्र, सास अंगूरी, ससुर महेश, रामखिलाड़ी और जीतपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें