फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर महिला को फंदा लगाकर लगाकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/जुनावई। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव लतीपुर टोड़ी में महिला की फंदे से लटक कर मौत हुई है। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं महिला के ताऊ की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात गांव लतीपुर टोड़ी निवासी जगदीश की पत्नी सुनीता (24) की मौत हो गई। ससुरालियों ने इसकी सूचना बदायूं के थाना इस्लामनगर अंतर्गत गांव गजरामपुर निवासी महिला के मायके वालों को दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों में कोहराम मच गया। दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लिया। महिला के ताऊ राजेंद्र ने बताया कि उनकी भतीजी की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी।
शादी के बाद से ही उसका पति और ससुराल वाले दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। आए दिन मारपीट की जाती थी। सोमवार की रात को फंदा लगाकर हत्या कर दी और आत्महत्या करने की सूचना दी। पुलिस ने मामले की जानकारी के बाद शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के ताऊ की तहरीर पर पति, ससुर, सास और देवर के खिलाफ दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महिला अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई है। जिनका रोरो कर बुरा हाल है। गुन्नौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें