फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की गला दबाकर हत्या, आरोपी पति को पकड़ा

Thu, 29 Oct 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के आदी युवक ने अपनी पत्नी की कहासुनी के बाद हत्या कर दी। घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव असालतपुर जारई में अपराह्न तीन बजे हुई है। विवाहिता की हत्या के आरोप में पति को मौके से पकड़ लिया गया है। मायके वाले मौके पर पहुंच गए हैं। विवाहिता के शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव अल्लीपुर बुजुर्ग उर्फ बड़ागांव निवासी अरविंद सिंह ने अपनी बेटी प्रियंका (25) की शादी कोतवाली क्षेत्र के गांव असालतपुर जारई निवासी देवेंद्र सिंह के बेटे विक्की (28) से करीब आठ साल पहले हुई थी। प्रियंका के भाई अमित ने बताया कि विक्की ने शादी के बाद से ही प्रियंका के साथ मारना पीटना शुरू कर दिया।


अमित का कहना है कि कई बार प्रियंका ने पति की शिकायत भी दी थी। विक्की को कई बार समझाने की कोशिश की गई। बुधवार को विक्की की बहन रूबी ने अपराह्न करीब तीन बजे अमित को फोन पर प्रियंका के साथ मारपीट की बात बताई।
विज्ञापन



रूबी की सूचना के बाद अमित बहजोई रोड से अपनी बहन प्रियंका के घर असालतपुर जारई पहुंचा। बहन का शव जमीन पर पड़ा था। अमित ने अपने परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद प्रियंका की मां शीला देवी, चचेरे भाई हेमेंद्र सिंह व राहुल मौके पर पहुंचे।


घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। विवाहिता की मां और भाईयों का रो रोकर बुरा हाल था। मृतका के भाई ने पुलिस को अपने बहन की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में अपने बहनोई के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें