फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/जुनावई। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में जुनावई विकास खंड के सिंगौला पुख्ता ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी संजय कुमार दो दिन पहले ड्यूटी के दौरान लापता हो गया था। जिसकी बाइक बुधवार को गुन्नौर क्षेत्र के एक गांव के निकट मिली थी, लेकिन गुरुवार को उसका शव बदायूं जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र के केरई शेरई गांव के सरसों के खेत से बरामद किया गया है।
विज्ञापन

उसकी हत्या गोली मारकर की गई है। लेकिन सफाई कर्मचारी की हत्या में दोनों जिलों की पुलिस सीमा विवाद में फंसी नजर आ रही है। हालांकि शव को जरीफनगर थाना पुलिस ने ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जुनावई विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत लावर के सफाई कर्मचारी संजय कुमार (40) निवासी सिरसा खुर्द थाना जरीफनगर (बदायूं) को अस्थायी तौर पर सिंगौला पुख्ता में तैनात कर दिया गया था। परिजनों के अनुसार संजय कुमार अपनी बाइक से 31 दिसंबर की सुबह आठ बजे अपने घर से गांव में सफाई कार्य करने के लिए निकला था लेकिन जब देर शाम तक वह अपने घर नहीं पहुंचा और मोबाइल फोन स्वीच ऑफ हो गया तो उसके पिता वीरबल ने एक जनवरी को गुन्नौर कोतवाली में सफाई कर्मचारी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
इसी दिन सफाई कर्मचारी की बाइक गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के ही मिठनपुर गांव के रास्ते पर लावारिश खड़ी मिली थी। पुलिस अभी उसकी तलाश कर ही रही थी कि दो जनवरी की सुबह जरीफनगर थाने के केरई शेरई गांव के पास एक सरसों के खेत में लाश मिली। संजय कुमार के सीने पर गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। सूचना गुन्नौर व जरीफनगर दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

शव को जरीफनगर थाने से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लेकिन दोनों जिलों की सीमा पर हुई इस हत्या को लेकर दोनों जिलों की पुलिस सीमा विवाद में फंसती नजर आ रही है। यही कारण है कि देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है। अभी तक यह भी जानकारी नहीं हो सकी है कि आखिरकार उसकी हत्या क्यों और किसने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें