फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छोटे गड्ढों की मरम्मत कराएगी पालिका

Tue, 02 Apr 2024 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर पालिका कार्यालय में एसडीएम नीतू रानी ने सभासद व पालिका अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में सभासदों ने शहर की टूटी फूटी सड़कों की समस्या रखी। बताया कि ईद का त्योहार, नवरात्र, हनुमान जयंती, राम नवमी, आंबेडकर जयंती आने वाली है। शहर की सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। एसडीएम नीतू रानी ने आश्वस्त किया है। पालिका इस समय आचार संहिता के चलते बड़े काम नहीं कर सकती है। पालिका अपनी कुछ बजट से छोटे छोटे कार्य अवश्य कर सकती है। त्योहार को लेकर नगर के मुख्य बाजर की सड़कों के गड्ढों को भरने का प्रयास करेगी। इसके अलावा जलनिगम की ओर से लीकेज के नाम पर खोदी जा रही सड़कों सही मरम्मत कराई जाएगी। बैठक में सभी सभासदों ने सफाई निरीक्षक प्रियंका सिंह के खिलाफ पूर्व में लाए गए निंदा प्रस्ताव के बाद अब उनके व्यवहार से व कार्य प्रणाली पर संतोष जताया। साथ ही उनके दायित्व उन्हें सौंपने की बात कही। इस मौके पर सफाई निरीक्षक सुनील सिंह, प्रियंका सिंह, जेई केके अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, सभासद शहबाज खां, सचिन रस्तोगी, कोमल रानी, नवकांतदेव, रीना, सुलेखा, निशांत शर्मा, लोकेश, शिवकुमार सैनी, कपिल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें