फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भरभरा कर गिरी कच्ची छत, मां-बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के देवापुर गांव में रविवार सुबह एक मकान की कच्ची छत भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में मां और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों का संभल के संयुक्त चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

यह घटना रविवार सुबह करीब नौ बजे हुई, जब अफसाना (33) बेटी अनम (12) के साथ घर में नाश्ता कर रही थीं। अत्यधिक मिट्टी के दबाव के कारण कच्ची छत अचानक नीचे आ गिरी। मां-बेटी मलबे में दब गईं और उन्हें गंभीर चोटें आईं। धमाके की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को संयुक्त चिकित्सालय संभल भेजा। अफसाना के पति नाजिम गांव से बाहर रहकर मजदूरी करते हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और संबंधित अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। थानाध्यक्ष बोबिंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें देवापुर में एक मकान की छत गिरने की जानकारी मिली थी। पुष्टि की, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें