सरायतरीन। बहजोई ब्लॉक क्षेत्र के गांव परतापुर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर मार्ग पर कीचड़ गंदगी और जलभराव की समस्या को लेकर शुक्रवार को भाकियू अराजनैतिक संगठन की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन के युवा जिलाध्यक्ष किशनपाल सिंह राणा नाला निर्माण और सीसी टाइल्स लगाने की मांग की है। जल्द समाधान नहीं होने पर पंचायत विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर को जाने वाले रास्ते की हालत बेहद ही खराब है। सावन माह में प्रत्येक सोमवार और महाशिवरात्रि पर तमाम आसपास के ग्रामीण जलाभिषेक के लिए आएंगे। ऐसे में उनको समस्या का सामना करना पड़ेगा। कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं किया गया है। जबकि ग्रामीणों के सामने बड़ी समस्या है। संवाद