फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अभी बहुत कार्य करना होगा : मंडलायुक्त

विज्ञापन
बहजोई में हुए कार्यक्रम में संबो​धित करते मंडलायुक्त। संवाद
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश शताब्दी संकल्प समृद्धि का शताब्दी पर्व को लेकर कार्यक्रम किया गया। बृहस्पतिवार को इस्लामनगर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह समेत विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त आईपीएस आनंद कुमार व महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के सेवानिवृत्त प्रोफेसर शिवकुमार तोमर ने लोगों से संवाद किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों की ओर से मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर की गई। मुख्य अतिथि व मंडलायुक्त ने कहा कि किसी भी देश का मूल होता है वहां के रहने वाले। सरकार आपसे सुझाव प्राप्त कर रही है और राज्य में हुए विकास के बाबत जानकारी लेना चाह रही है। हमें अभी इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बहुत कार्य करना होगा। कृषि एवं व्यापारियों के लिए भी बहुत से कार्य करने होंगे।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री का जो विजन है, वह हमें विकसित राष्ट्र 2047 में प्राप्त होगा। हम सब एक राष्ट्र की इकाई हैं। तकनीक प्रत्येक दिन बदल रही है। सुविधा बढ़ी हैं, हमें आगे भी इस पर कार्य करना है।
सेवानिवृत्त आईपीएस ने कहा कि विकसित भारत तभी बन सकता है, जब विकसित उत्तर प्रदेश होगा। हमें भारत को विकसित भारत बनाना है, तो इसके लिए उत्तर प्रदेश को भी विकसित बनाना होगा। डीएम ने कहा कि समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश, इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के प्रत्येक गांव एवं प्रत्येक नगर क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक व ग्रामीण व्यक्ति के सुझाव लिए जाएंगे।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण विश्नोई ने कहा कि अभी हाल ही में सरकार की ओर से निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से पुलिस आरक्षी भर्ती हुई है। इस बीच सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने भी विचार रखे। एडीएम प्रदीप वर्मा समेत जिला, तहसील व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें