फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एमएसवाई किंग ने खिरनी हीटर को 58 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। गांव नारंगपुर में शनिवार को में एमएसवाई किंग और खिरनी हीटर के बीच मैच खेला गया। इसमें एमएसवाई किंग ने खिरनी हीटर की टीम को 58 रन से मैच हरा दिया। टीम की ओर से जुनैद ने 42 गेंद पर आठ चौके और पांच छक्के की मदद से शानदार 74 रन की पारी खेली। इस पर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

खिरनी हीटर की टीम ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। एमएसवाई किंग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। टीम की ओर से जुनैद ने 42 गेंद पर पांच छक्के और आठ चौके की मदद से शानदार 74 रन की पारी खेली। खिरनी हीटर के गेंदबाज सोनू ने तीन ओवर में 26 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी खिरनी हीटर की टीम 11 ओवर तीन गेंद पर दस विकेट के नुकसान पर 105 रन बना सकी। एमएसवाई किंग की टीम ने 58 रन से मैच जीत लिया। खिरनी हीटर टीम की ओर से मो. अजीम ने 23 गेंद में तीन छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली लेकिन इसके बाद भी टीम मैच जीत नहीं सकी। एमएसवाई किंग की ओर से जितेश ने एक ओवर में तीन रन देखकर दो बल्लेबाजों को आउट किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुकेश यादव ने जुनैद को मैन ऑफ द मैच की शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान वीरेश यादव, बलवीर राष्ट्रवादी, सुमित यादव, विनीत यादव, पुनीत यादव, राजेश यादव, मोहित दीक्षित, पुष्पेंद्र यादव, गौरव यादव, अमरपाल, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें