सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित आवास में हुए निर्माण के मामले चल रही सुनवाई पर तारीख पर तारीख लग रही है। अब एसडीएम ने 22 जुलाई को सुनवाई की तिथि तय की है। एसडीएम विकास चंद्र का कहना है कि अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। अगली तिथि पर सुनवाई की जाएगी।
एक सप्ताह पहले एसडीएम ने नक्शे को सुधार कराकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। साथ ही एक हजार रुपये जुर्माना भी लगाया था। अब नक्शा सुधार कर प्रस्तुत किया जाना था लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी।
एसडीएम ने बताया कि सांसद के आवास के प्रस्तुत नक्शे में सुधार कराने के लिए निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में सुनवाई की जानी थी लेकिन सुनवाई अब 22 जुलाई को की जाएगी। मालूम हो 11 दिसंबर 2024 को सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को नियत प्राधिकारी/एसडीएम विनियमित क्षेत्र की ओर नोटिस जारी किया गया था, जिसमें कहा था कि आवास में बिना अनुमति के नवनिर्माण किया गया है। इसका नक्शा पास भी नहीं है। यह उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 का उल्लंघन है।