फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने एल थ्री और एल टू कोविड अस्पताल जिले में बनाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप लेकर चिंता व्यक्त की है। इसके लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। जिसमें मुरादाबाद मरीज भेजने की जगह जिले में ही कोविड अस्पताल बनाए जाने की मांग की है। जिससे मरीजों को दूसरे जिले में परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

रविवार को भेजे पत्र में सांसद ने कहा है कि जिले में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। एल टू और एल थ्री कोविड अस्पताल जिले में नहीं है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही। सांसद का कहना है कि संज्ञान में आया है कि निजी अस्पतालों में मरीज भर्ती करने की अनुमति नहीं है। जबकि पहले निजी अस्पताल अधिगृहित किए गए थे। जिसमें उपचार भी किया गया। सांसद ने एल थ्री अस्पताल बनाने की मांग पर जोर दिया है। जिससे लोगों की जान बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें