फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मदरसों को लेकर सांसद डा.बर्क बोले-जैसा निजाम पहले चलता था वैसा चलता रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल से सपा के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा दिए उस आदेश पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें कहा गया है कि मदरसों से गैर मुस्लिम छात्र-छात्राओं को चिह्नित कर उनका शिक्षा का अधिकार कानून के तहत सामान्य शिक्षण संस्थानों में दाखिला करवाया जाए।
विज्ञापन

सांसद का कहना है कि मदरसों का निजाम पहले जैसे चलता था वैसे ही चलता रहे। मदरसों में मुस्लिम बच्चे भी पढ़ते हैं और हिंदू बच्चे भी पढ़ते हैं, जिन्हें आज तक कोई ऐतराज नहीं है।
सवाल करते हुए कहा कि सरकार को क्यों एतराज हो रहा है। फिर सवालिया लहजे में कहा कि क्यों रुकावट डाली जा रही है। भाजपा की सरकार मुसलमानों को तालीम हासिल ही नहीं करने देना चाहती है। वह नफरत फैलाना चाहती है। सरकार ने पहले मदरसों के सर्वे कराए। मदरसों में तालीम हासिल करने वाले उन्हें गुंडे, बदमाश दिखते हैं।
विज्ञापन

बीजेपी के लोग मुसलमानों को न पढ़ने देना चाहते हैं और उन्हें पढ़ाना चाहते हैं। बल्कि तरह-तरह की जांचें करके मदरसों को बंद कराना चाहते हैं। सरकार को इस पर सोच समझकर काम करना चाहिए। पॉलिसी को बदलना चाहिए। सांसद ने आगे कहा कि यह लोग आपस में भी बंटवारा करने में लगे हुए हैं। कौमों को बांट रहे हैं। जबकि सारा हिंदुस्तान एक है। मुल्क पर जब परेशानी आती है तो सारा मुल्क खड़ा हो जाता है, उसमें कोई बंटवारा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें