संभल। असमोली की विधायक पिंकी यादव और सांसद धर्मेंद्र यादव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात की है। उन्होंने अलीगढ़-मुरादाबाद ग्रीनफील्ड हाई स्पीड एक्सेस-कंट्रोल कॉरिडोर निर्माण को लेकर हो रहीं समस्यओं को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
इसमें कहा गया है कि असमोली विधानसभा क्षेत्र के 14 और गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के 10 गांवों के मकान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और विद्यालय उजड़ने का खतरा था। इसलिए इस मार्ग में बदलाव कर दिया जाए। जिससे आबादी प्रभावित न हो। साथ ही कहा है कि कृषि भूमि का क्रय वर्तमान बाजार मूल्य पर किया जाए। जिससे किसानों को राहत मिल सके। कई वर्ष पुराने सर्किल रेट पर ही क्रय करने की प्रक्रिया चल रही है। संवाद