सिरसी(संभल)। सिरसी में मंगलवार को ईद ए जहरा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर एवं गले मिलकर मुबारकबाद दी। कस्बे में सुबह से ही रंग बिरंगे कपड़े पहने नजर आए लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाया। घरों में नमकीन पुरिया बनाई गईं। इस अवसर पर मस्जिदों और घरों में महफिल का भी आयोजन किया गया। मौलाना काजी हुसैन रजा ने बताया कि माहे रबीउल अव्वल की नौ तारीख को इमामे जमाना की ताजपोशी हुई थी। इसी उपलक्ष्य में शिया समुदाय हर साल आज के दिन ईद ए जहरा का त्योहार मनाता है। साथ ही, नवासा-ए-रसूल हजरत इमाम हुसैन के बेटे हजरत जैनुल आबेदीन को मदीने में खबर मिली कि हजरत अली असगर के कातिल हुर मला को मार दिया गया है। यह खबर सुनकर हजरत जैनुल आबेदीन मुस्कुराए थे। संवाद