फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: न्यायालय के निकट बाइक सवारों ने किराना व्यापारी को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जिला न्यायालय के निकट रविवार सुबह एक किराना व्यापारी को बाइक सवार दो हमलावरों ने गोली मार दी। व्यापारी अक्षय कुमार गुप्ता के दाएं पैर के घुटने के नीचे गोली लगी, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह हमला डेढ़ लाख रुपये के विवाद को लेकर हुआ बताया जा रहा है। पुलिस ने घायल की बहन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना रविवार सुबह करीब सात बजे हुई, जब अक्षय कुमार गुप्ता अपनी स्कूटी से दुकान जा रहे थे। जिला न्यायालय के निकट सब्जी मंडी मोड़ पर घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनकी स्कूटी रोक ली। उन्होंने अक्षय पर तमंचा तान दिया। विरोध करने पर हमलावरों ने गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने से अक्षय लहूलुहान होकर वहीं गिर गए।
घायल व्यापारी अक्षय के पिता शिवओम गुप्ता ने बताया कि अक्षय ने तीन माह पहले बहजोई के एक परिचित को डेढ़ लाख रुपये उधार दिए थे। इस रकम के तकादे को लेकर युवक अक्षय पर तीन बार हमला करा चुका है। बीते सोमवार को भी बहजोई सादाबाड़ी स्थित मंदिर जाते समय चंदौसी-नेहटा मार्ग पर उनकी स्कूटी रोककर तमंचा ताना गया था। उस समय राहगीरों की वजह से हादसा टल गया था। थाना बनियाठेर पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर भी दी गई थी। इसके बाद दुकान पर पथराव भी किया गया था, जिसकी सूचना भी पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
शिवओम गुप्ता के अनुसार, पिछली घटनाओं की सूचना पुलिस को देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हुए और उन्होंने रविवार सुबह इस घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर परिजन व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने अब घायल की बहन वर्षा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना का विवरण और जांच
अक्षय कुमार गुप्ता (22) मोहल्ला कायस्थान के निवासी हैं। उनकी मंडी समिति के नजदीक रेलवे फाटक के पास किराना की दुकान है। गोली लगने के बाद अक्षय ने मोबाइल पर परिजनों और पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और नमूने जांच के लिए भेजे हैं। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद अक्षय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

प्रथम दृष्टया जांच में घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। उन्होंने बताया कि घायल का उपचार कराया जा रहा है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

विवेक जावला, सीओ चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें