फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कार की चपेट में आए बाइक सवार कपड़ा विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रायसत्ती थाना क्षेत्र में संभल-जोया मार्ग पर नाहरठेर-ताजपुर के बीच कार की चपेट में आए बाइक सवार कपड़ा दुकान गांव सदीरनपुर निवासी मोहम्मद गालिब (35) की मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद परिजन शव घर ले गए। जहां सुपुर्दे-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन

मृतक के भाई मोहम्मद नफीस ने बताया कि मोहम्मद गालिब रायसत्ती में कपड़े की दुकान चलाते थे। इसी सिलसिले में रविवार की दोपहर एक बजे रायसत्ती आ रहे थे। नाठेर-ताजपुर के बीच कार की चपेट में उनकी बाइक आ गई। इससे वह घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया।
जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद पत्नी रुबी और तीन बेटी और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ अमन सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद शव उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। कोई तहरीर न मिलने पर कार्रवाई भी नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें