फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घट स्थापना संग आज घर-घर विराजेंगी माता

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में मां दुर्गा के मंदिरों में सोमवार से शुरु हो रहे शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। वहीं रविवार को श्रद्धालुओं ने बाजारों में माता रानी की मूर्ति, चुनरी, प्रसाद और अन्य पूजा सामग्री की खरीदारी की। घट स्थापना संग श्रद्धालु माता की आराधना में जुटेंगे।शारदीय नवरात्र को लेकर चामुंडा मंदिर हल्लू सराय, चामुंडा मंदिर हयातनगर और चामुंडा मंदिर घुंघावली पर रविवार को तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। मंदिरों में विशेष साफ सफाई और सजावट की गई है। सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में जाकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना करेंगे। घरों में घट स्थापना करते हुए पूजा अर्चना की जाएगी और श्रद्धालु उपवास भी रखेंगे।
विज्ञापन

रविवार को संभल शहर के बाजारों में श्रद्धालुओं ने खरीदारी की। इसमें माता रानी की मूर्ति, तस्वीर, चुनरी, नारियल, धूपबत्ती, देसी घी, सामग्री, लौंग, कपूर आदि की खरीदारी हुई। पुरानी तहसील रोड पर लगी दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। मुख्य बाजार में भी खरीदारी का सिलसिला चलता रहा।
हयातनगर और सरायतरीन में भी श्रद्धालुओं ने पूजा सामग्री खरीदी। संभल के अलावा अन्य शहर, कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में भी शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा के स्वरूपों की पूजा अर्चना करने के लिए तैयारियों को पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें