संभल। बहजोई सीएचसी में शुक्रवार की दोपहर प्रसव के बाद महिला अतरकली (29) निवासी बहादुरनगर थाना बहजोई की हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।
अतरकली के पति सत्यवीर ने बताया कि शुक्रवार सुबह में अतरकली को प्रसव पीड़ा हुई थी। इसके बाद उसे सीएचसी बहजोई लाए थे। यहां पर डिलीवरी होनी थी। डिलीवरी के बाद अतरकली की हालत बिगड़ गई। इस पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। नवजात भी मृत पैदा हुआ। बताया कि पत्नी के पहले दो बेटे हुए थे। इसमें एक बेटे की भी मौत हो चुकी है। सीएचसी बहजोई के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.विरास यादव का कहना है कि महिला की खून की जांच कराई थी। इसमें खून कम मिला। डिलीवरी के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। महिला ने मृत नवजात को जन्म दिया था। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। वहीं, बहजोई थाना प्रभारी सत्येंद्र पवार का कहना है कि परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है।