फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हटेगी मस्जिद, अवैध कब्जे से मुक्त कराई जाएगी सरकारी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सदर तहसील के गांव सलेमपुर सलार उर्फ हाजीपुर में मस्जिद हटाकर सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई जाएगी। तहसीलदार सदर धीरेंद्र कुमार सिंह ने एक जनवरी को मौके पर कार्रवाई करने के लिए तीन नायब तहसीलदारों के नेतृत्व में टीम गठित कर दी है। साथ ही संभल नगर पालिका, सिरसी नगर पंचायत के ईओ को दो जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर आदि के साथ मौके पर रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन




तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रकरण 0.212 हेक्टेयर भूमि से जुड़ा है। क्षेत्र के लेखपाल ने गाटा संख्या 641 नवीन परती श्रेणी की इस भूमि के 439 वर्ग मीटर पर हाजी शमीम द्वारा अवैध कब्जा कर मस्जिद का पक्का निर्माण कराने की रिपोर्ट दी थी। लेखपाल की ओर से 14 जून 2018 दी गई इस आख्या पर तहसीलदार कोर्ट में विधिवत सुनवाई की गई। ग्राम सभा बनाम हाजी शमीम मुतवल्ली के नाम से दर्ज इस मामले में साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर सुनवाई की प्रक्रिया चली।




तहसीलदार ने बताया कि सुनवाई के बाद दो सितंबर-2025 को



अतिक्रमणकर्ता (हाजी शमीम मुतवल्ली) के खिलाफ बेदखली के आदेश दिए गए थे। साथ ही सरकारी भूमि अवैध कब्जा करने के लिए अतिक्रमणकर्ता पर 8.78 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया था। अब 28 दिसंबर को तीन नायब तहसीलदारों के नेतृत्व में जमीन को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं। यह टीम एक जनवरी को मौके पर जाकर कार्रवाई करेगी। इस दौरान संभल पालिका और सिरसी नगर पंचायत की टीमें जेसीबी मशीन व अन्य जरूरी संसाधनों के साथ मौके पर रहेंगी। असमोली थाना प्रभारी पर्याप्त बल के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन






अवैध कब्जे की शिकायत पर संभल जामा मस्जिद के पास जमीन का सीमांकन आज



संभल। जामा मस्जिद के पास मौजा कोट (अंदर चुंगी) में जमीन का सीमांकन मंगलवार को कराया जाएगा। इस सिलसिले में श्री कल्कि सेना (निष्कलंक दल) के राष्ट्रीय संयोजक व अधिवक्ता सुभाषचंद्र त्यागी ने 12 दिसंबर को डीएम से शिकायत की थी।



शिकायतकर्ताओं का कहना था कि बीते 20-25 वर्षों में ही कब्रिस्तान की इस आराजी पर अवैध कब्जा करके मकानों व दुकानों का निर्माण किया गया है। एसडीएम ने बताया कि मंगलवार को तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह टीम के साथ खुद मौके पर मौजूद रहेंगे। सीमांकन कार्य निष्पक्ष और विधिवत तरीके से कराया जाएगा। टीम में नायब तहसीलदार बबलू कुमार, दीपक कुमार जुरैल और अरविंद कुमार भी रहेंगे। संवाद









अवैध कब्जों के मामले में प्रशासन ढील नहीं बरतेगा। जहां भी अवैध कब्जे सामने आएंगे, उन्हें हर हाल में हटवाया जाएगा। संभल जामा मस्जिद के निकट और सलेमपुर सलार उर्फ हाजीपुर में अवैध कब्जा हटवाने के लिए टीमें भी बनाई गई हैं। -रामानुज, एसडीएम, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें