फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सुबह से हुई शाम, फिर भी नहीं बेच सके धान

विज्ञापन
संभल में धान की ट्रैक्टर ट्रालियों की वजह से हसनपुर मार्ग पर लगा जाम। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संभल। मंडी समिति में धान बेचने के लिए किसानों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। रविवार को सुबह पांच बजे से ही कई किसान ट्रैक्टर-ट्राॅलियों लेकर पहुंच गए लेकिन दोपहर एक बजे तक भी नंबर नहीं आया। बहुत से किसान मायूस होकर वापस लौट गए। संभल-हसनपुर मार्ग पर तीन लाइनों में ट्रैक्टर-ट्राॅलियों के खड़ी रहने से जाम भी लगा।
विज्ञापन

इस समय किसान आलू की बुआई के लिए खेतों को खाली करते हुए धान को बेचने में लगे हैं। तमाम किसान धान लेकर संभल मंडी समिति का रुख कर रहे हैं लेकिन समस्याएं सामने आ रही हैं। रविवार को भी सुबह पांच बजे से ही संभल-हसनपुर मार्ग पर धान लदी ट्रैक्टर-ट्राॅलियों का पहुंचना शुरू हो गया। सुबह आठ बजे तक इस मार्ग पर तीन लाइनों में ट्रैक्टर ट्राॅलियां खड़ी हो गईं। हालात यह रहे कि जैसे ही थोड़ी जगह दिखाई देती, वैसे ही किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली को आगे बढ़ा देते।
मंडी समिति में प्रवेश के लिए किसानों में आपाधापी का माहौल बना रहा। ट्रैक्टर-ट्राॅलियों की संख्या बेहद ज्यादा होने की वजह से मार्ग पर जाम भी लगा। इस कारण बाइक, कार सवार लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। धीरे-धीरे धान की ट्रैक्टर-ट्राॅलियों ने मंडी समिति में तेजी से प्रवेश किया तो दोपहर एक बजे आवागमन में गति आई। इस बीच तमाम किसान मार्ग पर भी धान की ट्रैक्टर-ट्राॅलियों के साथ मौजूद नजर आए। किसानों का कहना रहा कि सुबह से दोपहर हो गई लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया है। भूखे-प्यासे रहकर दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। कुछ किसानों ने यह भी कहा कि मंडी समिति शहर से बाहर होने के साथ ही उसका परिसर भी बड़ा होना चाहिए। जिससे काफी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें