फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 70 कारों से पहुंचे सौ से अधिक अफसर कर्मचारी, रात तक चलती रही छानबीन

विज्ञापन
संभल के सरायतरीन में मीट फैक्टरी मालिक के घर पर तैनात पुलिस। संवाद
विज्ञापन
संभल। मीट कारोबारी इमरान और इरफान के मकान, फैक्टरी व अन्य प्रतिष्ठानों पर सोमवार सुबह चार बजे छापा मारने के लिए आयकर विभाग की टीमें पहुंच गईं। टीम में शामिल सौ से अधिक अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। मकान और अन्य प्रतिष्ठानों के दरवाजे भीतर से बंदकर देर रात तक टीमें अंदर दस्तावेजों की छानबीन करने में जुटी हुईं थीं। अंदर मौजूद लोगों को भी बाहर निकलने नहीं दिया गया। जिले में इसे अब तक की सबसे बड़ी रेड माना जा रहा है।
विज्ञापन

इमरान और इरफान ने 20 वर्ष पहले मीट फैक्टरी शुरू की थी। इस फैक्टरी से पहले हड्डी का कारोबार करते थे। वर्तमान में संभल में फैक्टरी के अलावा हापुड़, बरेली और कैराना की मीट फैक्टरी भी इन दोनों भाइयों द्वारा ही संचालित कराई जा रही हैं। इस समय कई सौ करोड़ रुपये का कारोबार यह मीट कारोबारी करते हैं। आयकर की टीम ने सुबह चार बजे से यह कार्रवाई शुरू की है। देर रात तक टीमें छानबीन करती रहीं।
चमन सराय में रिश्तेदार के घर पर छानबीन की जा रही है। इसी तरह चमन सराय में कर्मचारी के घर पर छानबीन चल रही है। मीट कारोबारी के घर पर 40 से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी छानबीन करने में लगे हैं। उधर, मीट फैक्टरी में भी 40 से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारियों को प्रवेश करते हुए लोगों ने देखा था। सूत्रों का कहना है कि रिश्तेदार और कर्मचारी के घर पर कुछ अहम जानकारी टीम को मिली है लेकिन टीम ने अभी उसको लेकर स्पष्ट नहीं किया है।

संभल के सरायतरीन में मीट फैक्टरी मालिक के घर पर तैनात पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें