फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: टैंक की खोदाई के दौरान मिले चांदी के 65 से अधिक सिक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में एक मकान में शौचालय टैंक की खोदाई के दौरान 65 से अधिक चांदी के सिक्के मिले हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 65 सिक्के अपने कब्जे में ले लिए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पुरातत्व विभाग को भी सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन

जगन्नाथपुर निवासी जितेंद्र के मकान में कई महीनों से निर्माण कार्य चल रहा था। करीब दो महीने पहले शौचालय टैंक बनाने के लिए दो मजदूर खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जमीन के अंदर चांदी के सिक्के मिले। आरोप है कि मजदूरों ने मकान मालिक को बिना बताए सिक्के अपने पास रख लिए।
उन्होंने आपस में सिक्कों का बंटवारा भी कर लिया था। शुक्रवार को दोनों मजदूरों के बीच सिक्कों के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के बाद ही सिक्के मिलने का मामला उजागर हुआ।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने अब तक 65 चांदी के सिक्के बरामद कर कब्जे में लिए हैं। अन्य सिक्कों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
सीओ अंकित मिश्रा ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पुरातत्व विभाग को भी सूचना दी जाएगी, ताकि सिक्कों की प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व का पता चल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें