फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गुन्नौर क्षेत्र में संचालित 19 से अधिक अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई, सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। गुन्नौर तहसील क्षेत्र में अवैध अस्पतालों पर नोडल अधिकारी डॉ. विरास यादव के नेतृत्व में छापा मारा। अवैध रूप से संचालित 19 अवैध अस्पताल सील कर कार्रवाई की।
विज्ञापन

नगर गुन्नौर थाने के बराबर प्रणव उर्फ चुर्रा, रहिल तथा नगर बबराला में लाइन पार अनूपशहर रोड पर भागीरथ, गांव बहलोलपुर में सुमित बंगाली, रामकेश, गांव वहीपुर में श्यौराज, ललित नाम के व्यक्ति सहित डेढ़ दर्जन अस्पताल सील किए गए। जबकि अवैध अस्पताल चलाने के लिए गुन्नौर कोतवाली में भागीरथ व धनारी थाने में श्यौराज नाम के झोलाछाप के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
नोडल अधिकारी डॉ. विरास यादव ने बताया कि अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों के खिलाफ डीएम के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को लगभग 19 अवैध अस्पतालों को सील किया गया है। जिसमें बबराला में अस्पताल संचालक झोलाछाप भागीरथ के खिलाफ गुन्नौर कोतवाली में तहरीर दी गई है। वही गांव वहीपुर में श्योराज समेत के खिलाफ थाना धनारी में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि कि शनिवार को कुछ झोलाछाप शटर गिरकर भाग गए, उन पर भी नजर रखी जाएगी। सील किए सभी अवैध क्लीनिकों के खिलाफ थानों में तहरीर दे दी गई है । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें