फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डेढ़ लाख से अधिक मतदाता जुड़े... 84 हजार कटे, 30 तक दर्ज होंगी आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2026 की अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन मंगलवार को हो गया। वर्तमान पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान 84,472 नाम हटाए गए और 1,57,469 नए नाम जोड़े गए। ब्लॉक मुख्यालयों पर सूची को चस्पा किया गया है। कोई भी मतदाता ब्लॉक परिसर पहुंचकर इसका अवलोकन कर सकता है। यदि कोई आपत्ति है तो 30 दिसंबर तक दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

ऑनलाइन आंकड़ों के अनुसार जनपद में 12.38 प्रतिशत नए मतदाता जुड़े हैं। वहीं, 0.54 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने नाम या विवरण में संशोधन कराया है, जबकि 7.19 प्रतिशत पुराने मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इस प्रकार कुल मिलाकर 18.86 प्रतिशत प्रविष्टियां नई, संशोधित या हटाई गई श्रेणी में दर्ज हुई हैं। सभी आवेदनों की फीडिंग और परीक्षण के बाद अब अनंतिम सूची का प्रकाशन किया गया है।
मालूम हो कि वर्ष 2021 की पंचायत निर्वाचक नामावली में जनपद में कुल 13,42,642 मतदाता पंजीकृत थे। वर्तमान पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान 84,472 नाम हटाए गए और 1,57,469 नए नाम जोड़े गए। इसके बाद जनपद की अनंतिम निर्वाचक नामावली में संभावित रूप से कुल 14,15,513 मतदाता दर्ज हो गए हैं।
विज्ञापन

बताते चले राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 19 सितंबर से 14 अक्टूबर 2025 तक चले पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले की 670 ग्राम पंचायतों के 884 बूथों पर कुल 2,53,272 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें नाम बढ़ाने के लिए 1,57,469 आवेदन आए, जिनमें पात्रता परीक्षण के बाद 1,57,343 नाम अंतिम रूप से जोड़े गए। जबकि 126 आवेदन अपात्र पाए जाने पर अस्वीकृत कर दिए गए।
इसके अतिरिक्त 10,741 मतदाताओं के नामों में आंशिक संशोधन किया गया। साथ ही, 84,472 नाम निर्वाचक नामावली से विलोपित किए गए। विलोपन से संबंधित 589 आवेदन और संशोधन से संबंधित एक आवेदन भी अस्वीकृत किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें