फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मुरादाबाद ने देहरादून को हराया, रुद्रपुर से फाइनल मुकाबला आज

Thu, 21 May 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी (संभल)। सिरसी के जवाहर लाल मेमोरियल इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को हरथला बॉयज मुरादाबाद और देहरादून की टीम के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें हरथला बॉयज मुरादाबाद ने देहरादून को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले हाफ में हरथला बॉयज मुरादाबाद ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए देहरादून के गोलपोस्ट पर आक्रमण किया, जिसका फायदा उठाते हुए हरथला बॉयज मुरादाबाद के खिलाड़ी फरमान ने पहले हाफ के 20वें मिनट में गोल कर टीम को एक शून्य की बढ़त दिलाई। देहरादून के खिलाड़ियों ने भी जवाबी हमला करते हुए हरथला बॉयज मुरादाबाद के गोलपोस्ट पर निशाना साधा। जिसे मुरादाबाद के गोल कीपर प्रशांत ने विफल कर दिया। पहले हाफ के 30वें मिनट में हरथला बॉयज मुरादाबाद के खिलाड़ी छोटे-छोटे पास से खेलते हुए आगे बढ़े। जिस पर फरमान के बेहतरीन पास पर मुरादाबाद के खिलाड़ी प्रथम ने गोल कर टीम को दो शून्य की बढ़त दिलाई। हाफ टाइम तक हरथला बॉयज मुरादाबाद 2-0 से आगे रही। दूसरे हाफ में देहरादून ने मुरादाबाद के पाले में आक्रमण करते हुए गोल उतारने के कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ के 20वें मिनट में हरथला बॉयज मुरादाबाद के खिलाड़ी फरमान ने देहरादून की रक्षा पंक्ति को भेदकर गोल कीपर को भी छकाते हुए शानदार गोल कर टीम को 3-0 की अजेय बढ़त दिलाई। दोनों टीमों को तीन-तीन कॉर्नर किक मिली, जिसका वह फायदा नहीं उठा सकी। अंतिम सीटी बजने पर हरथला बॉयज मुरादाबाद 3-0 से जीत कर फाइनल में प्रवेश कर गई। फाइनल मैच बृहस्पतिवार को रुद्रपुर और हरथला बॉयज मुरादाबाद के बीच खेला जाएगा। मुख्य रेफरी की भूमिका इफ्तेखार हुसैन ने निभाई। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हर्षित रस्तोगी, मोहम्मद अब्बास, हसीब असगर, वसीम हैदर, हसन मेहंदी, नादिर रजा, अकमाल, आसिफ रजा, बब्बन, शराफत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें