बहजोई। ट्यूशन पढ़ने आई कक्षा एक की छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर दर्ज कराए गए मामले में बताया कि उसकी पांच वर्षीय बेटी एक निजी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है। गांव के ही सामुदायिक केंद्र में एक किशोर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। सोमवार को शाम उसकी बेटी भी सामुदायिक केंद्र पर ट्यूशन पढ़ने गई थी। तब ट्यूशन पढ़ाने वाले किशोर ने बेटी के साथ अश्लील हरकत की। एएसपी श्रीश्चंद्र ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद