फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मोहम्मद यूसुफ अनवर का राज्य की अंडर 19 टीम में चयन हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर के दीपा सराय निवासी डा. रजी अनवर के 17 वर्षीय बेटे मोहम्मद यूसुफ अनवर का फुटबॉल की राज्य स्तर की अंडर 19 टीम में चयन हो गया है। इस जानकारी के बाद मोहम्मद यूसुफ के परिवार में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि वह सेंट मैरी स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र हैं। बताया कि वह जिला स्तर और मंडल स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद राज्य स्तर की अंडर19 टीम में चयन किए गए हैं। फुटबॉलर के पिता डा. रजी अनवर ने बताया कि मैदान तो संभल में नहीं हैं।
इसलिए उनका बेटा मोहल्ले के अपने साथियों के साथ हिंद स्टेडियम और अन्य निजी मैदान में तैयार करता था। अच्छे प्रदर्शन से राज्य स्तर की अंडर 19 में चयन हो गया है। यह बेहद खुशी की बात है। वहीं दूसरी ओर छात्र के चयन होने से सेंट मैरी स्कूल में भी खुशी मनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें