मुरादाबाद। भाजपा महानगर के दस मंडलों के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात, सुनीं। इसके बाद संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई।
भाजपा महानगर के महानगर मंत्री और मन की बात कार्यक्रम के महानगर संयोजक सर्वेश पटेल ने बताया कि रविवार को मुरादाबाद 10 नगर मंडलों में 424 बूथों पर 7000 कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए मौजूद थे। इस दौरान
भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विलुप्त हो रही क्षेत्रीय सभ्यताओं और संस्कृतियों को पुनः जीवंत करने का संदेश दिया है। एक एप है ई-संजीवनी। इस एप से वीडियो कॉन्फ्रेंस कर लोग डॉक्टरी सलाह ले सकते हैं। इसके माध्यम से 10 करोड़ मरीजों ने परामर्श किया है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, एमएलसी गोपाल अंजान, डॉ. के के मिश्रा, निवर्तमान महापौर विनोद अग्रवाल, गिरीश वर्मा, लोकसभा संयोजक डॉ. विशेष गुप्ता, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित जायसवाल, महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, अल्पना रितेश गुप्ता, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता आदि मौजूद थे।